बिजनौर। क्षेत्र के गांव स्याऊ में स्थित तालाब में एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने युवक की शिनाख्त जिला मुजफ्फरनगर के गांव तेवड़ा निवासी जाहिद के रूप हुई। परिजन मौके पर पहुंचे और हत्या की आशंका जताई। परिजनों ने बताया कि जाहिद तीन दिन से लापता था। रविवार को क्षेत्र के गांव क्षेत्र के गांव स्याऊ में उसे वक्त सनसनी फैल गई जब तालाब में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक की शिनाख्त जिला मुजफ्फरनगर थाना ककरोली क्षेत्र के गांव तेवड़ा निवासी जाहिद अहमद (28 वर्ष) पुत्र जलील अहमद के रूप में हुई।
पुलिस ने युवक के शव की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने युवक के शव को देख हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार व फोरेंसिक की टीम भी पहुंची। उधर इस संबंध में सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के शव पर कोई चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही खुलासा होगा कि जाहिद की मौत कैसे हुई है।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पिता जलील अहमद ने बताया कि जाहिद 28 अगस्त 2025 को घर से लापता था। आसपास काफी तलाश किया था। 30 अगस्त को थाने में जाकर गुमशुदगी दर्ज कराई था। बताया कि जाहिद मछली के लिए चला जाता था। उन्होंने आरोप लगाते हो बताया कि ऐसा लगता है कि उसकी हत्या कर तालाब में फेंक दिया हो। जाहिद के दो पुत्रियां है। एक डेढ़ साल दूसरी की उम्र छह माह की है। जाहिद के पिता के तीन पुत्र है ये सबसे छोटा पुत्र था।