मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र स्थित भोकरहेड़ी कस्बे में मंगलवार सुबह मौसम का पहला घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है।
सुबह सवेरे पूरे भोकरहेड़ी क्षेत्र में घने कोहरे की सफेद चादर फैल गई। कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहनों की गति धीमी हो गई। विशेष रूप से मोरना, बसेड़ा, शुक्रताल, लकसर और सीकरी मार्गों पर घना कोहरा देखा गया। इन मार्गों पर दृश्यता कम होने से आवागमन प्रभावित हुआ और वाहन चालकों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी।