Muzaffarnagar Crime News:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इलाके में हड़कंप मचा रखा है. जिले के नई मंडी कोतवाली इलाके में एक नाबालिग लड़की को वहां रह रहे युवक ने पहले बहलाया-फुसलाया और फिर उसे भगा ले गया. लेकिन पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी मिली तो उन्होंने कुछ ही घंटों में उसे दबोच लिया और इस दौरान उसके पैर में गोली भी लगी. जैसे ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया, वह उनसे गुहार लगाते हुए कहने लगा कि, ‘साहब! मर जाऊंगा लेकिन अब ऐसा नहीं करूंगा’. आइए विस्तार से जानते है पूरी कहानी.
परिजनों ने थाने में दर्ज कराई शिकायत!
मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र से सामने आया है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे एक परिवार थाने पहुंचा और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई की उनकी भतीजी को गांव के ही एक युवक मोनू उर्फ शाहरुख ने बहला-फुसलाकर भगा लिया है. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने नाबालिग लड़की को फंसाने के लिए अपनी पहचान छिपाई और बातों में फंसाकर उसे 12 मई को सुबह 4 बजे घर से भगा ले गया. साथ ही शाहरुख अब नाबालिग लड़की पर जबरन शादी का दबाव बनाने आरोप भी लगाया.
2 घंटे में ही नाबालिग की हुई बरामदी
शिकायत मिलने के बाद ही प्रशासन हरकत में आ गई. चूंकि मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा हुआ था, पुलिस ने अपहरण समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. कई टीमों का गठन लड़की की तलाश शुरू हुई और महज दो घंटे में ही नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया.