मुजफ्फरनगर में हाइवे पर बेकाबू कार ने खाये कई पथले, दंपती की मौत-तीन घायल

Uncontrolled car hits several people on highway in Muzaffarnagar, couple killed and three injured
Uncontrolled car hits several people on highway in Muzaffarnagar, couple killed and three injured

मुजफ्फरनगर। दिल्ली निवासी तुलसी राम गौड़ अपने परिवार के साथ हरिद्वार से गंगा स्नान कर लौट रहे थे। मुजफ्फरनगर में हाईवे पर हादसा हो गया। तुलसी राम गौड़ और उनकी पत्नी संतोष की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार की स्पीड करीब 100 किमी प्रतिघंटा रही होगी।

दिल्ली -देहरादून हाइवे पर भैंसानी कट के पास दिल्ली से हरिद्वार जा रहे श्रद्धालुओं की कार का पिछला पहिया निकल गया। तेज गति से दौड़ रही कार कई बार पलटी। कार सभी पांच लोग घायल हो गए। कार चालक युवक के माता-पिता की मौत हो गई। हादसा कार के आगे स्टंट करते हुए जा रहे बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ।

दिल्ली के बसंत विहार निवासी 60 वर्षीय तुलसी राम गौड़ अपनी 55 वर्षीय पत्नी संतोष देवी व 26 वर्षीय पुत्री गीता और 25 वर्षीय पुत्र नीतीश व अपनी दूसरी बेटी संध्या की 3 वर्षीय बच्ची काशवी के साथ रविवार को वैगन आर कार से हरिद्वार अपने नए घर पर जा रहे थे। उन्होंने पतंजलि के पास नया घर बनाया था। ये सभी सुबह छह बजे घर से हरिद्वार के लिए चले थे।

कार नीतीश चला रहा था। जब वे लोग सवेरे करीब 8 बजे दिल्ली देहरादून हाइवे पर गांव भैंसानी कट के पास पहुंचे। तो उनकी कार के आगे एक युवक बाइक पर स्टंट करते हुए जा रहा था। उसे बचाने के प्रयास में हादसा हो गया। उनकी कार का पहिया निकल गया। कार पलट गई। हादसा होना पर कार सवार सभी लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया गया। महिला संतोष की मौके पर ही मौत हो गई। फिर भी पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, हालत गम्भीर होने पर महिला के पति तुलसी राम गौड़ को जिला अस्पताल से निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनकी भी मौत हो गई। सीओ रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों शव मोर्चरी भेजे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया है।