Delhi Suicide News: दिल्ली विश्वास नगर में एक होटल की तीसरी मंजिल से 20 साल की लड़की ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी. गनीमत यह रही कि लड़की नीचे पड़े डिब्बों पर जाकर गिरी. उसे अस्पताल ले जाया गया है. जानकारी के मुताबिक लड़की अपने दोस्त के साथ होटल गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे पुलिस स्टेशन फर्श बाजार में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें सूचना दी गई कि एक लड़की ने होटल संतोष रेसिडेंसी, 60 फीट रोड से छलांग लगा दी है.
फर्श बाजार पुलिस का कहना है कि सुंदर नगरी निवासी 20 वर्षीय लड़की और बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) निवासी 22 वर्षीय लड़के ने होटल में चेक-इन किया था. उनके बीच झगड़ा हुआ और लड़की ने गुस्से में आकर तीसरी मंजिल की खिड़की से छलांग लगा दी. उसे अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है.
युवती ने होटल के कमरे से क्यों छलांग लगाई. इसकी वजह अभी पता नहीं चल पाई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो वेलेंटाइन-डे मनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद लड़की ने यह कदम उठाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.