डिप्लोमेसी फेल तो मिसाइलें बोलेंगी…ईरान के खिलाफ ‘कुछ भी’ कर सकते हैं ट्रंप, भेज दिया सबसे बड़ा युद्धपोत

Trump says on Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि, पिछले 47 सालों से ईरान सिर्फ बातों को टालता रहा है जिसकी वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है. पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, वह ईरान के इस मुद्दे को एक बार और हमेशा के लिए खत्म करना चाहते हैं. ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका अपनी सैन्य ताकत बढ़ा रहा है. ट्रंप का मानना है कि अब समझौते का समय बीत चुका है और वे दुनिया में शांति लाने के लिए कड़े कदम उठाने को तैयार हैं.

ट्रंप ने क्या बताया?
ट्रंप ने बताया कि, ईरान की ओर एक बहुत बड़ा विमानवाहक पोत (Aircraft Carrier) भेजा गया है. इसके अलावा ट्रंप ने संकेत दिया कि, आने वाले समय में और भी सैन्य सामानों को वहां पहुंचाने वाले हैं. ट्रंप ने मिडनाइट हैमर (Midnight Hammer) का जिक्र करते हुए कहा कि, वह समझौता करना चाहते थे लेकिन ईरान के साथ यह मुश्किल रहा है.

शांति और युद्धों का अंत
ट्रंप ने दावा कि उन्होंने पिछले 10 महीनों में 8 युद्धों को समाप्त किया है. आगे उन्होंने कबा कि, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध सबसे कठिन और भयानक स्थिति है लेकिन उन्हें उम्मीद है कति वे इसे सुलझाने में सफल होंगे. उनके मुताबिक, शांति के लिए दोनों ही पक्षों का सहयोग बहुत जरूरी है.

ट्रंप का फोर्ट बैग का दौरा
ट्रंप ने फोर्ट बैग सैन्य अड्डे का दौरा किया जहां उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की जमकर आलोचनी की. उन्होंने फोर्ट बैग का नाम बदलने के फैसले को पूरी तरह से गलत बताया. बता दें कि, इस जगह का नाम 2023 में बदलकर फोर्ट लिबर्टी कर दिया गया था. ट्रंप के सत्ता में आने के बाद इसका नाम फिर से बदलकर फोर्ट बैग कर दिया गया है. ईरान के मुद्दे को लेकर ऐसा लगता है कि ट्रंप अब और बातचीत के मूड में नहीं हैं और ठोस समाधान चाहते हैं.