Israel Iran War Updates: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी यु्द्ध 18वें दिन में प्रवेश कर चुका है. इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने भी मंगलवार (17 मार्च) को दावा किया है कि इजरायली सेना ने कल रात हमले में अली लारीजानी मार गिराया गया.इससे पहले इजरायली सेना की ओर दावा किया गया था कि ईरान में रात भर हुए हवाई हमले में ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी को निशाना बनाया गया.
हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस हमले में अली लारीजानी मारे गए हैं या घायल हुए हैं. ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद वह ईरान में सबसे ताकतवर बन गए थे. अली लारीजानी ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव हैं. सोमवार को उन्होंने दुनिया भर के मुस्लिम देशों के नाम एक खत भी लिखा था.
जॉन एफ कैनेडी के नाम से जाने जाते हैं लारीजानी
दरअसल, अली लारीजानी को ईरान का जॉन एफ कैनेडी भी कहा जाता है. इधर, इजरायल ने एक और दावा करते हुए कहा कि एक अन्य हमले में ईरान में फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद के नेता अकरम अल अजोउरी समेत कई शीर्ष कमांडरों को भी निशाना बनाया गया है. हालांकि, इजरायली सेना के दावे के बीच ईरान की ओर से कहा गया कि वह जल्द ही अली लारीजानी की ओर से बयान जारी करेगा.
समाचार एजेंसी एएनआई ने टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट के आधार पर बताया कि बाजिस यूनिट के कमांडर घोलमरेजा सुलेमानी को बीती रात मार गिराया गया. सुलेमानी पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने जनविद्रोह को बहुत क्रूर तरीके से कुचला था. इजरायली सेना के चीफ ऑफ स्टाफ की लेफ्टिनेंट जनरल इयान जमीर की ओर से इस हमले की पुष्टि की गई है. IDF के चीफ ऑफ स्टाफ की ओर से कहा गया कि सोमवार रात हुए हमले में कई लोगों को मार गिराया गया है. हालांकि, इस दौरान उन्होंने लारीजानी का नाम नहीं लिया.
IDF ने X पोस्ट में क्या कहा?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इजरायली सेना की ओर से इस हमले के संबंध में पोस्ट किया गया. इस पोस्ट में कहा गया कि तेहरान में कमांड सेंटर्स पर दर्जनों गोला-बारूद गिराए गए और यूएवी बैलिस्टिक मिसाइल और वायु रक्षा भंडारण स्थलों पर हमला किया गया. इस एक्स पोस्ट के साथ एक नक्शे को भी साझा किया गया, जिसमें तेहरान, शिराज और तबरीज में हुए हमलों को दिखाने की कोशिश की गई थी. (इनपुट- ANI)