Bank Holiday Calendar In April 2026: अप्रैल 2026 में देशभर के बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे. इसकी वजह सालाना अकाउंट क्लोजिंग, राष्ट्रीय अवकाश और अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले क्षेत्रीय त्योहार हैं. देश में बैंक छुट्टियां राज्य के अनुसार अलग-अलग होती हैं. इसलिए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्थानीय बैंक की छुट्टियों की लिस्ट पहले ही चेक कर लें. ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके. अप्रैल महीने की शुरुआत 1 अप्रैल से हो रही है. इस दिन पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे. ये अवकाश हर साल अकाउंट क्लोजिंग के कारण रखा जाता है. इसके बाद महीने में कई क्षेत्रीय त्योहार जैसे बिहू, विशु, तमिल नववर्ष और अंबेडकर जयंती के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
1 अप्रैल (ऑल इंडिया): इस दिन पूरे देश में बैंक सालाना अकाउंट क्लोजिंग के कारण बंद रहेंगे.
3 अप्रैल (गुड फ्राइडे): मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलुरु समेत ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
14 से 16 अप्रैल: असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और अन्य राज्यों में अलग-अलग क्षेत्रीय त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे.
20 से 21 अप्रैल: कर्नाटक और त्रिपुरा जैसे कुछ चुनिंदा राज्यों में ही बैंक बंद रहेंगे.
केरल के कोच्चि और तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में विशु (मलयाली नव वर्ष और फसल उत्सव) के आस-पास लगातार छुट्टियां देखने को मिल सकती हैं. वहीं, पूर्वोत्तर के गुवाहाटी, अगरतला और इंफाल जैसे शहरों में बिहू और गरिया पूजा के चलते बैंक बंद रहेंगे.
ग्राहकों के लिए क्या है जरूरी जानकारी?
हालांकि, इन दिनों बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. लेकिन, डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी. ग्राहक बिना किसी परेशानी के UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा एटीएम से कैश निकासी और ऑनलाइन फंड ट्रांसफर या बिल पेमेंट जैसी सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी. छुट्टियों के दौरान चेक क्लियरेंस, डिमांड ड्राफ्ट और बैंक ब्रांच में होने वाले कामकाज नहीं किए जाएंगे. इसलिए जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लेना बेहतर होगा.