SCO समिट में शहबाज शरीफ ने करवाई जग हंसाई, छोटे भाई की पैंट पहन कर गया है…

PAK PM Shehbaz Sharif​: पाकिस्तान में खाने के लाले पड़े हैं. यहां पर कभी टमाटर की कमी हो जाती है तो कभी अनाज की कमी हो जाती है. भारत से ऑपरेशन सिंदूर में मार खाने के बाद पाकिस्तान अमेरिका के पैरों में गिर गया है. पाकिस्तान में किस कदर तंगी है इसका एक और उदाहरण हाल में ही चीन में हुई SCO समिट में देखने को मिला. यहां पर पाक पीएम शहबाज शरीफ रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात कर रहे थे. इस दौरान वो अपनी पैंट की वजह से चर्चाओं में आ गए. उनकी छोटी पैंट पर लोग तरह-तरह की टिप्पणी कर रहे हैं.

ट्रोल किए जा रहे शहबाज शरीफ
जब SCO समिट में शहबाज शरीफ पुतिन के साथ मुलाकात कर रहे थे तो उनकी पैंट छोटी थी. जिस पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. नेटिजन्स ने यहां तक कह दिया कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने पैंट की बजाय कैप्री पहन रखी थी. एक यूजर्स ने लिखा कि कल्पना कीजिए कि आपका दुश्मन आपके सबसे अच्छे दोस्त को अपनी दोस्ती के लिए मीठी-मीठी बातें करने की कोशिश कर रहा है, और उसे लगता है कि यह काम कर सकता है. पुतिन की बॉडी लैंग्वेज बताती है कि वह शाहबाज शरीफ, उनकी छोटी पैंट और मोजों को कितनी गंभीरता से लेते हैं. एक अन्य ने लिखा कि शहबाज छोटे भाई की पेंट पहन कर गया है वहीं इस टिप्पणी करते हुए एक ने लिखा लेकिन पुतिन भीख नहीं देने वाला है.

लोगों ने की टिप्पणी
एक ने मजा लेते हुए लिखा कि पायजामा 2 अंगुल से 1 फीट ऊंचा हो गया, अब सूट के पेंट भी कुछ अंगुल छोटे होने लगे. हां पैसे की भीषण कमी है एक ही पैंट से काम चला रहे दोनों छोटा वाला भाई बिना पैंट का होगा. एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि पुतिन को , चने की झाड़ में चढ़ाने की नाकाम कोशिश कर रहा है ये, पुतिन 20 रूपए देके बोलेंगे निकल यहां से. एक और टिप्पणी में लिखा गया कि पाक है अपनी आदत से मजबूर है. एक कमेंट में लिखा गया चल एक 100 की पत्ती पकड़ और चलता बन.