सिगरेट, फुटबॉल, इंस्टाग्राम और ग्रीनलैंड… G7 समिट में हंसी-मजाक के दौरान क्या बात कर रहे थे नेता? सबकुछ हुआ रिकॉर्ड

G-7 Summit 2026: फ्रांस के खूबसूरत शहर एवियन में आयोजित हुए जी7 शिखर सम्मेलन में दुनिया भर के नेता जुटे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम में पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने दुनिया को कई संदेश दिया. एवियन में आयोजित हुए शिखर सम्मेलन में दुनिया के बड़े नेता युद्ध, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते दिखे, उसी दौरान कई नेता अनौपचारिक बात करते हुए कैमरे में कैद हुए. अब ये बातें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

दरअसल, इस साल फ्रांस G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इस बार का ये शिखर सम्मलेन दुनिया के खूबसूरत शहरों में शुमार एवियन में आयोजित किया जा रहा है. वैश्विक नेताओं के बीच तमाम महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ अनौपचारिक बातचीत की रिकॉर्डिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस खास पल को हल्के-फुल्के और मानवीय पक्ष की झलक के रूप में देखा जा रहा है.

जब मेलोनी ने बताई धूम्रपान छोड़ने की कहानी
इंटरनेट पर इस समय सबसे अहम वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने अपनी धूम्रपान छोड़ने की कहानी को बताया है. जब जर्मनी के चांसलर Friedrich Merz ने पीएम मेलोनी से पूछा कि क्या उन्होंने सुबह की सिगरेट पी.

इसके जवाब में मेलोनी ने कहा कि उन्होंने धूम्रपान छोड़ दिया है और 1 मई से उन्होंने सिगरेट नहीं पी है. जैसे ही मेलोनी ने ये बातें कहीं, वहां पर मौजूद कनाडा, ब्रिटेन, जापान और यूरोपीय संघ के नेताओं ने उनकी तारीफ की.

फुटबॉल समेत खेल पर वैश्विक नेताओं की चर्चा
सबसे खास बात है कि शिखर सम्मलेन के दौरान वैश्विक नेताओं ने आपस में फुटबॉल के साथ अन्य खोलों पर भी चर्चा की. इस दौरान फीफा समेत कई मुकाबलों पर चर्चा की गई. इस दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में आयोजित UFC कार्यक्रम का जिक्र किया और यूएफसी के मुख्य डाना व्हाइट की सराहना की.

जब मोलोनी की पीएम मोदी से हुई मुलाकात
ज7 के अनौपचारिक क्षणों में सबसे अधिक चर्चा पीएम नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की मुलाकात की रही. जब ग्रुप फोटो के लिए दुनिया भर के दिग्गज एकत्र हुए, तो इस दौरान मेलोनी ने पीएम मोदी से मुस्कुराते हुए कहा कि आपसे दोबारा मिलकर अच्छा लगा. वहीं, जब पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम का जिक्र किया, जो मेलोनी ने कहा कि हां हम वहां पर काफी फेमस हैं.

जब ट्रंप ने की ग्रीनलैंड पर टिप्पणी
एक ऐसा ही हॉट माइकपल कैमरे में कैद हुआ, जब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ग्रीनलैंड का मुद्दा छेड़ा. डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से बातचीत में कहा कि आप समझते हैं, ग्रीनलैंड?

हालांकि, वीडियो से यह नहीं समझ आता है कि आखिर किस संदर्भ में ये बातें की गईं. बावजूद इसके ट्रंप की इस टिप्पणी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. बता दें कि इससे पहले भी ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर कई बातें कही हैं, जिन्होंने सुर्खियां बटोरीं थीं.

मैक्रों ने जब कहा ट्रंप के साथ कठिन रही बैठक
उस पल ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जब फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से कहा कि उनकी ट्रंप के साथ बैठक काफी कठिन रही. यह बातचीत भी हॉट माइक में कैद हो गई.