रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ ED ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की, लैंड डील नहीं; ये है मामला

ED Files Chargesheet Against Robert Vadra कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और बिजनेसमैन रॉबर्ट वाड्रा की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. अभी तक वो हरियाणा की लैंड डील को लेकर लगातार विवादों में घिरे थे अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने एक और मामले में वाड्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. ED ने गुरुवार (20 नवंबर) को रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ एक और चार्जशीट डिफेंस डील को लेकर दायर की है. इस बार ED ने UK के डिफेंस डीलर संजय भंडारी से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की है. इस साल जुलाई में PMLA के तहत वाड्रा का बयान इस मामले में रिकॉर्ड किया गया था.

जुलाई से पहले ED ने राबर्ट वाड्रा से अप्रैल में साल 2008 में हरियाणा की एक लैंड डील को लेकर लगातार तीन दिन तक पूछताछ की थी. इसके अलावा एक अन्य लैंड डील के मामले में भी ये पूछताछ ED ने की थी. डिफेंस डील को लेकर अब रॉबर्ट वाड्रा कुल तीन मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ED की जांच का सामना कर रहे हैं.

क्या है पूरा मामला?
डिफेंस डील मामले में ED ने रॉबर्ट वाड्रा पर 2023 में इस मामले में जांच शुरू की थी. इस केस में वाड्रा पर आरोप हैं कि संजय भंडारी नाम के एक ऑर्म्स डीलर ने जो दिल्ली में आईटी रेड के बाद लंदन भाग गया था. ईडी ने आरोप लगाया है कि संजय भंडारी ने साल 2009 में लंदन में एक मकान खरीदा और उसे रॉबर्ट वाड्रा के कहने के मुताबिक उनके हिसाब से रेनोवेट करवाया. जांच एजेंसी का दावा है कि इस रेनोवेशन के लिए संजय भंडारी को वाड्रा ने पैसे दिए थे. वहीं वाड्रा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि लंदन में उनकी कोई प्रॉपर्टी ही नहीं है. निर्देशानुसार रिनोवेट कराया.

कौन है संजय भंडारी?
रॉबर्ट वाड्रा ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया है.हाल में ही एक ब्रिटिश कोर्ट ने भारत सरकार की उस खारिज कर दिया था जिसमें भंडारी से जुड़े प्रत्यर्पण मामले को लेकर ब्रिटेन ने की सुप्रीम कोर्ट में ले जाने की इजाजत मांगी गई थी. इसके बाद से संजय भंडारी को भारत लाने की सारी संभावनाएं खत्म सी हो गई हैं.