आधार कार्ड पर नहीं दिखेगा पिता-पति का नाम, UIDAI के 5 नए नियम, 1अक्टूबर से होंगे लागू

1 अक्टूबर 2025 से 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट कराना अनिवार्य होगा. भारतीय नागरिकता की पहचान के लिए आधार कार्ड बनवाना जरूरी है. ये एक 12 अंकों का यूनिक आइडेंटिटी नंबर होता है. बच्चे से लेकर बुढ़े तक सबके लिए आधार कार्ड बनवाना जरूरी है. हाल ही में यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने इससे जुड़े 5 नए नियमों को जारी किया है, जो 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे.

इसमें पुराने कार्ड अपडेट कराने से लेकर नए कार्ड से पिता-पति का नाम हटाने जैसे बदलाव शामिल है. ऐसे में अगर आप आधार कार्ड में किसी तरह का कोई बदलाव करना चाहते हैं तो इस काम को 30 सितंबर तक कर लें. क्योंकि ये बदलाव न केवल अपडेट प्रक्रिया और शुल्क को प्रभावित करेंगे, बल्कि आपके आधार कार्ड पर दिखने वाली कुछ जानकारी को भी बदल देंगे.

आधार अपडेट के नए शुल्क

1 अक्टूबर 2025 से आधार कार्ड में नाम या पता जैसे सामान्य सुधार के लिए 75 रुपये का शुल्क लगेगा. वहीं, अगर आप बायोमेट्रिक जानकारी, जैसे फिंगरप्रिंट, फोटो बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए 125 रुपये देने होंगे. बच्चों (7 से 17 साल) के बायोमेट्रिक अपडेट के लिए भी अब 125 रुपये का शुल्क देना होगा. हालांकि, नया आधार कार्ड बनवाने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा, ये पहले की तरह मुफ्त ही रहेगा.

बच्चों और किशोरों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट

एक अच्छी खबर ये है कि 5 से 7 साल के बच्चों और 15 से 17 साल के किशोरों को अब बायोमेट्रिक अपडेट के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी. पहले ये 50 रुपये थी, जिसे अब माफ कर दिया गया है. हालांकि, इन आयु वर्गों के लिए बायोमेट्रिक अपडेट कराना अनिवार्य है. अगर इसे समय पर नहीं कराया गया, तो उनका आधार कार्ड अवैध हो सकता है.

नहीं दिखेगा पति या पिता का नाम

15 अगस्त 2025 से, नए आधार कार्ड पर 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए पिता या पति का नाम नहीं दिखेगा. ये जानकारी सिर्फ UIDAI के रिकॉर्ड में रहेगी. इस बदलाव से बार-बार नाम बदलने की जरूरत नहीं होगी और लोगों की प्राइवेसी भी सुरक्षित रहेगी, खासकर महिलाओं के लिए ये एक बड़ा कदम है.

जन्मदिन में बदलाव

अब आपके आधार कार्ड पर जन्मतिथि सिर्फ साल (जैसे 1990) के रूप में दिखेगी, जबकि पूरी जन्मतिथि (जैसे 01/01/1990) UIDAI के रिकॉर्ड में ही रहेगी. अब आपके आधार कार्ड पर सिर्फ आपका नाम, उम्र और पता ही दिखाई देगा.

एड्रेस अपडेट के लिए नए दस्तावेज

1 अक्टूबर 2025 से अपडेट की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल हो जाएगी. इसका मतलब है कि आप UIDAI की वेबसाइट (uidai.gov.in) या mAadhaar ऐप पर रिक्वेस्ट सबमिट करके नजदीकी आधार केंद्र पर अपने डॉक्यूमेंट्स वेरिफाई करा सकते हैं. इसके बाद अपडेट ऑनलाइन ही हो जाएगा.