Gen Z बचाएंगे संविधान, रोकेंगे वोट चोरी… राहुल गांधी ने दिया बड़ा संकेत, बोले- मैं साथ खड़ा हूं

Rahul Gandhi: बीते दिन नेपाल में GenZ ने तख्तापलट कर दिया, एक ऐसा प्रदर्शन किया कि पीएम को देश को छोड़कर भागना पड़ा. आज लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर वोट चोरी को लेकर आरोप लगाए और कई दस्तावेज प्रस्तुत किए, उन्होंने कहा कि यह हाइड्रोजन बम नहीं है, बल्कि हाइड्रोजन बम आ रहा है. यह इस देश के युवाओं को यह दिखाने और समझाने की दिशा में एक और मील का पत्थर है कि चुनावों में किस तरह धांधली की जा रही है. इसके बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश के GenZ संविधान को बचाएंगे, ऐसा पहली बार है जब राहुल गांधी ने GenZ पर टिप्पणी की है. इसके अलावा कहा कि ये लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे. मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं.

इससे पहले लगाया था आरोप
आज राहुल गांधी ने पीसी की जिसमें दावा किया था कि जिन बूथों पर कांग्रेस जीतती दिख रही थी, उन्हें निशाना बनाया गया. मैं इस मंच पर ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत सत्य पर आधारित न हो. मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो अपने देश से प्यार करता हूं, मैं अपने संविधान से प्यार करता हूं, मैं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से प्यार करता हूं और मैं उस प्रक्रिया की रक्षा कर रहा हूं. मैं यहां ऐसा कुछ नहीं कहूंगा जो 100 प्रतिशत प्रमाण पर आधारित न हो.

इसके अलावा कहा था कि कि ज्ञानेश कुमार जी वोट चोरो की रक्षा कर रहे हैं. यह स्पष्ट सबूत है; इसमें कोई भ्रम नहीं है. मैं ज्ञानेश कुमार पर इतना सीधा आरोप क्यों लगा रहा हूं. कर्नाटक में इस मामले की जांच चल रही है. कर्नाटक की सीआईडी ​​ने 18 महीनों में चुनाव आयोग को 18 पत्र भेजे हैं, और उन्होंने चुनाव आयोग से कुछ बहुत ही सरल तथ्य मांगे हैं. पहला, हमें वह डेस्टिनेशन आईपी बताएं जहां से ये फ़ॉर्म भरे गए थे. दूसरा, हमें वह डिवाइस डेस्टिनेशन पोर्ट बताएं जहां से ये आवेदन दायर किए गए थे. और तीसरा, सबसे महत्वपूर्ण, हमें ओटीपी ट्रेल्स बताएं क्योंकि जब आप आवेदन करते हैं, तो आपको ओटीपी प्राप्त करना होता है.