सरकार का बड़ा फैसला: अब कुत्ते के काटने से मौत पर मिलेगा 5 लाख रुपये का मुआवजा

नई दिल्ली: कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए घातक कुत्ते के काटने की घटनाओं से प्रभावित परिवारों के लिए मुआवज़ा पैकेज और आवारा कुत्तों के हमलों में घायल हुए पीड़ितों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है। सरकार के नए निर्देश के अनुसार, कुत्ते के काटने से मरने वाले व्यक्तियों के परिवार को राज्य सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा, साथ आवारा कुत्तों के काटने पर सरकार की तरफ से पांच हजार रुपये मिलेंगे।

कर्नाटक सरकार ने यह फैसला आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को देखते हुए लिया है। सरकार ने कहा कि स्किन पर छेद, छेद और कट के साथ गहरे काले निशान या आवारा कुत्तों द्वारा कई बार काटने के मामलों में कुल 5,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इस रकम में से 3,500 रुपये सीधे पीड़ित को दिए जाएंगे, और 1,500 रुपये इलाज से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को दिए जाएंगे।

कर्नाटक सरकार ने दी मुआवजे की जानकारी
कर्नाटक सरकार ने आवारा कुत्तों से हुई गैर-जानलेवा चोटों के लिए भी मुआवजे की जानकारी दी है। स्किन पर छेद, छेद और कट के साथ गहरे काले निशान या आवारा कुत्तों द्वारा कई बार काटने के मामलों में कुल 5,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इस रकम में से 3500 रुपये सीधे पीड़ित को दिए जाएंगे, जबकि 1500 रुपये इलाज से जुड़े खर्चों को पूरा करने के लिए सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को दिए जाएंगे।

पी चिदंबरम ने रेबीज से होने वाली मौतों की संख्या पर चिंता व्यक्त की
इस बीच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बुधवार को तमिलनाडु में कुत्तों के काटने और रेबीज़ से होने वाली मौतों की संख्या में खतरनाक वृद्धि पर चिंता व्यक्त की। आंकड़ों का हवाला देते हुए चिदंबरम ने कहा कि राज्य में अकेले इस साल लगभग 5.25 लाख कुत्ते के काटने के मामले और रेबीज से 28 मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, “कुत्तों से प्यार करने वालों की चिंताएं जायज हैं, लेकिन उन्हें चिंताजनक आंकड़ों पर भी विचार करना चाहिए। कुत्तों से प्यार करने वाले होने के नाते आवारा कुत्तों को अलग रखने, उनकी नसबंदी करने और उनका टीकाकरण करने का समर्थन करना कोई गलत बात नहीं है।”