बच्चों की बल्ले-बल्ले, सितंबर में स्कूलों में छुट्टियाें की लंबी लिस्ट जारी, देखें

नई दिल्ली:: सितंबर 2025 का महीना छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों के लिए खास होने वाला है। इस महीने न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों की धूम रहेगी, बल्कि स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तरों में भी छुट्टियों (School Holidays In September 2025) की लंबी लिस्ट सामने आई है। गणेश चतुर्थी, ओणम, ईद-ए-मिलाद और नवरात्र स्थापना जैसे प्रमुख अवसरों पर लोग पढ़ाई और कामकाज से थोड़ा विराम लेकर परिवार संग समय बिता सकेंगे। सितंबर की शुरुआत होते ही त्योहारों और छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो जाता है। इस साल यानी सितंबर 2025 में भी छात्रों और अभिभावकों को कई बड़े अवसर मिलेंगे जब स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे।

गणेश चतुर्थी, ईद और ओणम जैसे त्योहार
गणेश चतुर्थी और ओणम जैसे त्योहार पूरे देश में धार्मिक उत्साह का माहौल बनाएंगे। ओणम दक्षिण भारत का प्रमुख पर्व है, जहां लोग विशेष पकवान, नौकायन प्रतियोगिता और पारंपरिक नृत्यों का आनंद उठाते हैं। वहीं गणेश चतुर्थी पर महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों में गणपति बप्पा की भव्य स्थापना और विसर्जन शोभायात्राएं निकलती हैं।

ईद-ए-मिलाद / मिलाद-उन-नबी इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए खास दिन है। इस मौके पर मस्जिदों में विशेष प्रार्थनाएं और जुलूस आयोजित किए जाते हैं।

नवरात्र स्थापना और दुर्गा पूजा से महीने के अंत
महीने के अंत तक नवरात्र स्थापना और दुर्गा पूजा जैसे पर्व का आरंभ होगा, जिसमें मां दुर्गा की उपासना पूरे भारत में बड़े धूमधाम से की जाएगी। यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि सांस्कृतिक एकता और पारिवारिक मेल-मिलाप के लिए भी खास महत्व रखता है।

सितंबर 2025 में छुट्टियां: (Holiday List in September)
4 सितंबर (गुरुवार): ओणम (क्षेत्रीय अवकाश, मुख्यतः केरल)
5 सितंबर (शुक्रवार): मिलाद-उन-नबी / ईद-ए-मिलाद (Gazetted Holiday)
12 सितंबर (शुक्रवार): ईद के अगले दिन (कुछ राज्यों में क्षेत्रीय अवकाश)
21 सितंबर (रविवार): बतुकम्मा महोत्सव शुरू (क्षेत्रीय अवकाश, तेलंगाना)
22 सितंबर (सोमवार): नवरात्र स्थापना/दुर्गा पूजा प्रारंभ (अवकाश)
23 सितंबर (मंगलवार): महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन (क्षेत्रीय अवकाश, जम्मू-कश्मीर)
29 सितंबर (सोमवार): महासप्तमी (अवकाश)
30 सितंबर (मंगलवार): महाअष्टमी (अवकाश)