नई दिल्ली: रसोई गैस के संकट और नेटवर्क विस्तार के बीच सरकार ने एक बड़ा आदेश जारी किया है। अब जिन क्षेत्रों में पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) की सुविधा उपलब्ध हो चुकी है, वहां उपभोक्ताओं को अपना LPG कनेक्शन छोड़कर PNG पर शिफ्ट होना अनिवार्य होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ता PNG पर स्विच नहीं करते हैं, तो उनके घरों में होने वाली कुकिंग गैस (LPG) की सप्लाई रोक दी जाएगी।
क्यों लिया गया यह फैसला?
इस कड़े कदम के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य गैस नेटवर्क का तेजी से विस्तार करना है।