दुनिया के सबसे बड़े संगठन की नितिन ने संभाली कमान, BJP हेडक्वार्टर में हुई ताजपोशी

Nitin Nabeen BJP President: दुनिया के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी मुख्यालय में तमाम दिग्गजों की मौजूदगी में पार्टी प्रमुख की कमान संभाल ली है. नितिन नबीन ने अधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है. बीएल संतोष, विनोद तावड़े और तरुण चुग ने उन्हें पदभार ग्रहण करवाया. पार्टी मुख्यालय के 5वें फ्लोर स्थित ऑफिस में नए बीजेपी अध्यक्ष ने पदभार ग्रहण कर लिया.

दिग्गजों की मौजूदगी में सौंपी गई जिम्मेदारी
आपको बताते चलें कि नितिन नबीन अपनी कुर्सी पर बैठकर नेताओं का अभिवादन स्वीकार तो उनके एक ओर निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा तो दूसरी ओर गृह मंत्री अमित शाह थे. जेपी नड्डा ने कई नेताओं की मौजूदगी में उन्हें कार्यभार सौंपा. आपको बताते चलें कि भाजपा के इतिहास में ऐसा दूसरी बार है, जब किसी नेता को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इससे पहले स्वयं निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ही ऐसे थे, जिन्हें 2019 में करीब 6 महीने के लिए कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था.

आपको बताते चलें कि बीते रविवार को बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक पत्र में इस फैसले की जानकारी दी गई थी.

जल्द बनेगी नई टीम
बीजेपी की नई लीडरशिप चौंकाने वाले फैसले करती है. बीते 10 सालों से राज्यों के मुख्यमंत्री बनाना हो या पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, मोदी-शाह की जोड़ी ने अपने फैसलों से चौंकाया है. काफी डिले के बाद हुई इस नियुक्ति से बीजेपी ने अन्य दलों पर निशाना साधते हुए उन्हें परिवारवादी पार्टी बताया है. बीजेपी नेताओं का कहना है कि ये अकेले बीजेपी ही है जो प्रखंड स्तर के पदाधिकारी को पार्टी की सर्वोच्च जिम्मेदारी सौंप सकती है, वहीं अन्य दलों में पार्टी अध्यक्ष का पद पीढ़ी दर पीढ़ी ट्रांसफर होता है.

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन का कहना है कि कार्यकर्ता के रूप में काम करने से पार्टी के वरिष्ठ नेता सदैव ध्यान देते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं.

परिवर्तन संसार का नियम है. बीजेपी में बहुत जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. नबीन की नई टीम में युवाओं को खास भूमिका यानी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. खुद 45 साल के नबीन युवा नेता हैं जिन्हें सरकार और संगठन दोनों में काम करने का अच्छा खासा अनुभव है.