बारिश का कहर: सिपाही समेत चार की मौत, सड़क से लेकर जंगल जलमग्न, उफान पर नदियां…

Rain havoc: Four people including a constable died, roads and forests submerged, rivers in spate...
Rain havoc: Four people including a constable died, roads and forests submerged, rivers in spate...

मुरादाबाद। संभल में चार साल की मासूम बच्ची नाले में डूबकर मर गई। अमरोहा में 15 घंटे में 39 एमएम बारिश दर्ज हुई और बिजली सप्लाई 10 घंटे ठप रही। रामपुर में भी दिनभर बारिश से रेलवे स्टेशन और रोडवेज तक पानी भर गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मुरादाबाद: तालाब में डूबे दो किशोर
मझोला थाना क्षेत्र के लोधीपुर जवाहर नगर में सोमवार सुबह 11 बजे 11वीं कक्षा के छात्र जितेंद्र प्रजापति (17) और अंकुश प्रजापति (17) तालाब में डूब गए। दोनों गांव के अन्य लड़कों के साथ पेड़ से छलांग लगाकर नहा रहे थे। पुलिस और गोताखोरों ने शव निकालकर पोस्टमार्टम को भेजा।

चंदौसी: ड्यूटी पर जाते वक्त सिपाही की मौत
संभल जिले के चंदौसी में सोमवार सुबह तेज बारिश के बीच गणेश मेले की ड्यूटी पर जा रहे बिजनौर निवासी सिपाही रजनीश (35) सीकरी गेट पर उफनाए नाले में गिर गए। तेज बहाव में बहने से उनकी मौत हो गई। पुलिस और अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

संभल: खुले नाले में गिरी मासूम
रायसत्ती थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ई-रिक्शा चालक राधेश की 4 साल की बेटी अर्चना खुले नाले में गिरकर बह गई। परिजनों और लोगों ने खोजबीन कर बच्ची को 150 मीटर दूर से निकाला, लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।