School Holidays in March 2026: मार्च 2026 महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने होली, ईद, रामनवमी, महावीर जयंती से लेकर अन्य प्रमुख त्योहारों का आयोजन किया जाएगा. देश भर के सभी स्कूल खास अवसरों पर बंद रह सकते हैं. साल का तीसरा महीने स्कूल के छात्रों के लिए बेहद खास है. कक्षा 9वीं तक के छात्रों की परीक्षाएं मार्च महीने के मध्य तक समाप्त हो जाएंगी. जबकि, कक्षा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स बोर्ड परीक्षाएं देंगे. अप्रैल के शुरुआती दिनों तक बोर्ड परीक्षाएं जारी रहेंगी. ऐसे में जरूरी है कि सभी स्कूल के स्टूडेंट्स जान लें कि मार्च में कितने दिनों के लिए स्कूल बंद रहेंगे?
मार्च महीने में कई गैर-शैक्षणिक दिन शामिल हैं. विभिन्न दिन और त्योहारों के कारण मार्च 2026 में स्कूलों की छुट्टियां रहेंगी. हालांकि, स्थानीय परंपराओं, पब्लिक हॉलिडे अधिसूचनाओं समेत शिक्षा बोर्ड आदि के आधार पर देश भर और अलग-अलग राज्यों में छुट्टियों की तारीख भी अलग हो सकती हैं.
2 मार्च को छुट्टी रहेगी या नहीं?
देश भर में 2 मार्च को होलिका दहन मनाया जाएगा. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश में स्कूल से लेकर कॉलेज तक बंद रहेंगे. इस राज्य में सरकारी छुट्टी की घोषणा की गई है जिस वजह से 2 मार्च को यूपी में पब्लिक हॉलिडे है.
होली की छुट्टी कब है?
3 मार्च को चंद्र ग्रहण है और इस दिन उत्तर प्रदेश में स्कूल बंद रहेंगे. राज्य सरकार ने यूपी में तीन दिन की छुट्टी का ऐलान किया है. इस बार 4 मार्च की होली है और इस अवसर पर देश भर के राज्यों में छुट्टी रहेगी. उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, असम समेत अन्य राज्यों में होली की छुट्टी रहेगी. कुछ राज्यों में लगातार दो दिनों तक स्कूल बंद रहेंगे.
चैत्र नवरात्रि कब से शुरू है?
देश के कई राज्यों में चैत्र नवरात्रि की छुट्टी रहती है. चैत्र नवरात्रि का पहला दिन 19 मार्च 2026 होगा जिसे अलग-अलग राज्यों में विभिन्न नाम और तरीके से मनाया जाता है. उगादी और गुड़ी-गुड़ी पड़वा के रूप में ये दिन जाना जाता है. महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक जैसे राज्यों में 19 मार्च को स्कूलों की छुट्टी रहेगी.
ईद की छुट्टी कब है?
19 फरवरी से रमजान का महीना जारी है. चांद दिखने के आधार पर ईद का त्योहार तय किया जाता है. इस बार 21 मार्च को ईद अल-फितर होने की उम्मीद है और इस अवसर पर देश भर के सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी. हालांकि, इस तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है.
2026 में राम नवमी कब है?
26 मार्च 2026 को राम नवमी मनाई जाएगी. इस अवसर पर कई राज्यों में स्कूल और कॉलेज बंद रहते हैं, धार्मिक कार्यक्रमों और सामुदायिक आयोजनों द्वारा ये दिन बहुत धूमधाम से मनाया जाता है.
31 मार्च को छुट्टी रहेगी या नहीं?
31 मार्च 2026 को महावीर जयंती है और इस अवसर पर देश के कई राज्यों में सार्वजनिक छुट्टी रहती है. स्कूल, कॉलेज, बैंक और दफ्तरों की छुट्टियां रहेगी.
नोट- इन छुट्टियों की लिस्ट के अलावा साप्ताहिक छुट्टियां और परीक्षा की तैयारी के लिए छुट्टियां भी शामिल हैं. सभी स्टूडेंट्स और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वो अपने-अपने राज्य और स्कूल प्रशासन से छुट्टी को लेकर कंफर्मेशन जरूर कर लें.