Goa Night Club Fire: गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपियों लूथरा ब्रदर्स सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को थाईलैंड में हिरासत में लिया गया है. ये दोनों भाई घटना के कुछ ही घंटों के भीतर देश छोड़कर फरार हो गए थे. इस अग्निकांड में कम से कम 25 लोगों की मौत हुई थी. यह घटना शनिवार-रविवार रात यानी छह दिसंबर की रात में घटी थी. उसी रात ये दोनों भाई इंडिगो की फ्लाइट से थाईलैंड भाग गए थे. इन दोनों ने दिल्ली की एक अदालत में अग्रिम जमानत की अपील दाखिल की थी लेकिन बुधवार को उनको कोई राहत नहीं मिली. इस दोनों आरोपियों के पासपोर्स भी सस्पेंड किए जाने की रिपोर्ट आई है. गोवा सरकार की ओर से इसको लेकर विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया गया था.
थाईलैंड में कैसे पकड़े गए?
भारतीय जांच एजेंसियां लगातार लुथरा भाइयों की लोकेशन ट्रैक कर रही थीं. थाई पुलिस की मदद से उनकी हर हरकत पर नजर रखी जा रही थी. रिपोर्ट्स बताते हैं कि दोनों भाई मुख्य शहर से दूर किसी जगह पर छिपे हुए थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, “उन्हें डिटेंशन सेंटर में रखा गया है और डिपोर्टेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है.” भारतीय एजेंसियां थाई काउंटरपार्ट से लगातार संपर्क में हैं. अगर सब कुछ ठीक रहा तो आज शाम (11 दिसंबर) या कल तक दोनों को भारत वापस लाया जाएगा.
अभी तक गोवा गोवा नाइट क्लब अग्निकांड की जांच में क्या निकला?
हादसे की जांच में पता चला कि नाइटक्लब में फायर सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं किया गया था. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है, लेकिन क्लब मालिकों की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं. गोवा पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया और सीबीआई की रिक्वेस्ट पर इंटरपोल ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया गया. इसके अलावा, गोवा सरकार ने विदेश मंत्रालय से उनके पासपोर्ट रद्द करने की मांग की है, जो अभी रिव्यू में है.