इस्लामाबाद: पाकिस्तानी, हर बात पर ईमान की दुहाई देते हैं, लेकिन बेइमानी और मक्कारी उनके नस नस में भरी हुई है। इसका लाइव तमाशा पाकिस्तान की संसद में हुआ है, जब स्पीकर ने खोए हुए नोट को लेकर संसद में लोगों से सवाल किए, कि ये किसके पैसे हैं। दरअसल, ये वाकया पाकिस्तान की नेशनल असेंबली (संसद) का है, जहां स्पीकर को खोए हुए नोट को लेकर ईमानदारी का टेस्ट लेने का फैसला किया। उन्होंने नोटों को हाथ में लहराते हुए पूछा- कि ये किसी के पैसे गिर गये हैं?
इसके बाद पाकिस्तानी संसद में जो हुआ, वो ईमानदारी का दावा करने वालों की पोल खोलती है। स्पीकर ने जैसे ही नोट दिखाए, 10-12 हाथ खड़े हो गये। सोमवार को संसद सत्र के दौरान स्पीकर अयाज सादिक को असेंबली के फर्श पर करीब 16-17 हजार नोट मिले। और उन्होंने सांसदों से पूछा कि ये किसके नोट गिर गये हैं, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि ज्यादातर सांसद अपने हाथ उठा देंगे।
पाकिस्तान में ईमान वालों की बेइमानी देखिए
स्पीकर ने नोट हवा में लहराते हुए पूछा, “यह पैसा किसका है? जिसका भी है, प्लीज अपना हाथ ऊपर उठाएं।” इसके बाद जो हुआ उससे वह हैरान रह गए, क्योंकि पलक झपकते ही 12-13 सांसदों ने हाथ उठाकर पैसे पर अपना दावा ठोक दिया। इसके बाद स्पीकर ने मजाक में कहा, “ये तो 10-12 हाथ खड़े हो गये हैं। पैसे इतने नहीं हैं, जितने लोगों के हाथ खड़े हो गये हैं। ये तो सारे हाउस के हाथ खड़े हो गये हैं। थैंक्यू, जो भी मुझे देकर गया।” इस मजेदार घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कई पाकिस्तानी अपने ही सांसदों का मजाक उड़ा रहे हैं और उनकी ईमानदारी पर सवाल उठा रहे हैं।