Trump Tariff: भारत-अमेरिका के संबंधों में उतार-चढ़ाव जारी है। अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है। मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना दोस्त बताया है। ट्रंप ने कहा कि मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। वह एक महान प्रधानमंत्री हैं। मुझे बस इस समय जो वह कर रहे हैं, वह पसंद नहीं है, लेकिन भारत और अमेरिका के बीच एक विशेष रिश्ता है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है।
उन्होंने ANI के सवाल पर कहा कि मुझे इस बात से निराशा हुई है कि भारत रूस से तेल खरीदेगा। मैंने उन्हें बता दिया है कि मैंने भारत पर बहुत ऊंचा टैरिफ़ लगा दिया है – 50%। जैसा कि आप जानते हैं, मेरे भारतीय प्रधानमंत्री मोदी के साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। वे कुछ महीने पहले यहां आए थे, हम रोज़ गार्डन गए थे। हमने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी।