Weather Update: ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड, घने कोहरे के बाद अब बारिश की मार! दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

डिजिटल डेस्क: उत्तर भारत इन दिनों भीषण ठंड, शीतलहर (Cold Wave) और घने कोहरे की तिहरी मार झेल रहा है। मौसम विभाग (IMD Snowfall Rain Alert) के अनुसार जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बर्फबारी हो रही है। इसका सीधा असर मैदानी क्षेत्रों के तापमान पर पड़ रहा है, जहां पारा तेजी से नीचे लुढ़क (Weather Update) गया है। छह राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

अगले कुछ दिन और सख्त रहेंगे
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले दो से तीन दिनों तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ झारखंड और ओडिशा में गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। ठंडी हवाओं और कमजोर धूप के कारण दिन के समय भी गलन महसूस की जा रही है।

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में आगामी पांच से छह दिनों तक सुबह के समय घना कोहरा छाया रह सकता है। 19 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इससे मैदानी इलाकों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। हालांकि 18 जनवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कमजोर पड़ने की उम्मीद है।

तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर होने के बाद न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी संभव है। इसके बावजूद पूरी तरह राहत मिलने में समय लग सकता है, क्योंकि एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।

दिल्ली में सीजन की सबसे सर्द सुबह
गुरुवार को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री या उसके आसपास दर्ज किया गया। पंजाब के बलोवाल में