नई दिल्ली: उत्तर भारत में मार्च की शुरुआत से ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिखाई दे रहा है। कई राज्यों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को समय से पहले ही भीषण गर्मी (Weather Update Heat wave) का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
दिल्ली-NCR में बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने वाली है। अनुमान है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी इस सप्ताह 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। पूर्वानुमान के मुताबिक अगले सप्ताह तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आसमान में बादलों की आवाजाही हो सकती है, लेकिन बारिश की उम्मीद फिलहाल नहीं दिखाई दे रही। हालांकि, सप्ताहांत तक तापमान में एक से दो डिग्री की हल्की गिरावट संभव है।
मध्य प्रदेश में मई जैसी गर्मी (MP Weather)
मध्य प्रदेश में भी मार्च के पहले सप्ताह में ही तापमान लगातार बढ़ रहा है। कई जगहों पर पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। गर्मी की स्थिति ऐसी बन गई है कि दोपहर के समय सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम हो गई है। लोग तेज धूप और गर्म हवाओं से बचने के लिए चेहरे को ढककर बाहर निकल रहे हैं। मौसम की स्थिति को देखते हुए ऐसा महसूस हो रहा है जैसे राज्य में नौतपा जैसे हालात बन गए हों।
राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट
राजस्थान में भी मार्च की शुरुआत में ही गर्मी का असर काफी बढ़ गया है। राज्य के कई जिलों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को राजस्थान के कु