Gangster Lawrence Bishnoi: पिछले एक महीने से कनाडा में लॉरेंस गैंग के द्वारा फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. कपिल शर्मा के कनाडा स्तिथ कैफे से ज्वैलर्स तक के ठिकानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग ने कनाडा पुलिस के लिए चुनौती खड़ी कर दी है. इतना ही नही कनाडा में लॉरेंस गैंग पहले भी पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल, एपी ढिल्लों, और कुछ ज्वैलर्स के घर और शोरूम तक को टारगेट कर चुका है. फायरिंग की इन सभी वारदातों की जिम्मेदारी खुले तौर पर लॉरेंस गैंग ने ली है. सूत्रों के मुताबिक, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ऑपरेशन ‘C’ में C का मतबल कनाडा है.
आतंकी घोषित होने से बौखलाया लॉरेंस
बता दें, हाल ही में कनाडा सरकार ने लॉरेंस को कनाडा में आतंकी घोषित किया है. इस नोटिफिकेशन के बाद कनाडा पुलिस और वहां की जांच एजेंसियां लॉरेंस गैंग के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हैं. गैंग के जुड़े लोगों की ना सिर्फ प्रॉपर्टी बल्कि बैंक अकाउंट से लेकर गाड़िया तक सीज की जा रही हैं. इस कार्रवाई से बौखलाया लॉरेंस गैंग अब इन फायरिंग के जरिए ये साबित करने में जुटा है कि कनाडा में अंजाम दी गई वारदातों के पीछे वजह सिर्फ और सिर्फ गैंगवार है.
गोल्डी-लॉरेंस के बीच चल रही वर्चस्व की जंग
सूत्रो की माने तो कनाडा में फायरिंग की बढ़ती वारदातों के पीछे असल मकसद है वर्चस्व कायम करना. लॉरेंस और गोल्डी बराड के पीछे आई दीवार के चलते अब दोनों गैंग कनाडा में अपना-अपना वर्चस्व कायम करने में लगे हैं इसीलिए लॉरेंस-गोल्डी एक दूसरे के करीबियों को कनाडा में टारगेट कर उनसे उगाही करने में जुटे हैं.
कनाडा में पाकिस्तान के हथियारों से फायरिंग
सूत्रो की माने तो लॉरेंस और गोल्डी बराड़ दोनों गैंग एक दूसरे के करीबियों पर फायरिंग कर रहे हैं. जिन हथियारो का इस्तेमाल किया जा रहा है वो ज्यादातर पाकिस्तान से हिंदुस्तानी तस्करों तक आते हैं जिसके बाद लॉरेंस गैंग तक पहुंचते हैं. पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या पाकिस्तान से आई एके-47 राइफल के अलावा पॉइंट 30 बोर और नौ एमएम पिस्टल के इस्तेमाल से हुई. यह हथियार आसानी से उपलब्ध नहीं हो सकते हैं. एके-47 से सात गोलियां सीधे मूसेवाला को लगी उसकी थार गाड़ी पर 25 फायर किए गए. जांच में सामने आया था कि ये हथियार भी गैंग को पाकिस्तान से ही आए थे. वहीं अब लॉरेंस और गोल्डी गैंग के पास कनाडा में हथियारों की खेप भी पाकिस्तान से पहले हथियार तस्करों तक और फिर गैंग तक पहुंचते हैं.
कनाडा में दोनों एक दूसरे के ठिकानों से वाकिफ
कुछ महीने पहले तक गोल्डी और लॉरेंस दोनों एक साथ मिलकर गैंग को ऑपरेट करते थे लेकिन अलग होने के बाद दोनों एक दूसरे के जान के दुश्मन बन बैठे हैं. कनाडा वसूली का भी एक बड़ा अड्डा इसलिए भी है क्योंकि गैंगस्टर कनाडा में मौजूद रसूखदार और बड़े करोड़पतियो को लगातार टारगेट कर रहे है.