पंजाब: संयुक्त समाज मोर्चा ने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी की, देखिए किसे कहां से मिला टिकट?

इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ रहे किसानों ने संयुक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) के उम्मीदवारों की पांचवी सूची जारी कर दी है। इस सूची में छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे गए हैं। इनमें से फगवाड़ा से पूर्व आईएएस अफसर खुशी राम को टिकट दिया गया है। एसएसएम बठिंडा रूरल से बाबा चमकौर सिंह, बंगा से राज कुमार माहल खुर्द, चब्बेवाल से रछपाल सिंह राजू, गढशंकर से डा जंग बहादुर सिंह राय, मुकेरियां से जसवंत सिंह रंधावा, भदौड़ गोरा सिंह और जगराओं से कुलदीप सिंह डाला को चुनाव मैदान में उतारा है। संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त संघर्ष मोर्चा की तरफ से सांझे तौर पर चुनाव लड़ा जा रहा है। अब तक मोर्चा की तरफ से 99 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी की तरफ से 10 टिकटों पर गुरनाम सिंह चढूनी की तरफ से चुनाव लड़ा जा रहा है और बाकी 97 सीटों पर संयुक्त समाज मोर्चा ने चुनाव लड़ना है।