Rajasthan Police Constable Result 2022 LIVE Updates: यहां से चेक करें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, जानें अगले स्टेप के बारे में

Rajasthan Police Constable Result 2022 LIVE Updates: Check Rajasthan Police Constable Result from here, know about the next step
Rajasthan Police Constable Result 2022 LIVE Updates: Check Rajasthan Police Constable Result from here, know about the next step
इस खबर को शेयर करें

Rajasthan Police Constable Result 2022 LIVE Updates: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट की घोषणा कभी भी व किसी भी समय हो सकती है। सूत्रों की मानें तो यह जो ऑब्जेक्शन 4 से 7 जुलाई 2022 के बीच किए गए थे, उन पर विचार करने का कार्य पूरा हो चुका है। यह भी ध्यान दें, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 13 से 16 मई तक आयोजित की गई थी, लेकिन 14 तारीख को हुई दूसरी पाली की परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया था, जिसके चलते 2 जुलाई, को दोबारा से परीक्षा का आयोजन हुआ था। इस भर्ती अभियान के जरिये 4438 पदों को भरा जाएगा, इन पदों में कांस्टेबल बैंड, कांस्टेबल जीडी, कांस्टेबल ड्राइवर और कांस्टेबल टेलीकॉम शिमल है।

पूरी संभावना है कि राजस्थान पुलिस फिर इस साल कांस्टेबल भर्ती के लिए फॉर्म जारी करेगा, बता दें, शारीरिक दक्षता के साथ साथ आपके पास 10वीं या 12वीं पास का सर्टिफिकेशन होना चाहिए।, नोटिफिकेशन आते ही आपको यहां सूचित कर दिया जाएगा, सबसे तेज रिजल्ट व संबंधित अपेडट के लिए इस पेज पर बने रहें।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें देखा जाएगा कि आप शारीरिक मापदंड के मामले में कितना सही खरा उतरे हैं। पुरूष उम्मीदवार को जहां 168 सेमी होना चाहिए वहीं महिला उम्मीदवार को मिनिमम 152 सेमी होना चाहिए।

police.rajasthan.gov.in – जानें कांस्टेबल जीडी के पद
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 जारी होने के बाद निम्नलिखित पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो पाएगा
कांस्टेबल जीडी
कांस्टेबल टेलीकॉम
कांस्टेबल ड्राइवर
कांस्टेबल बैंड
बता दें, सबसे ज्यादा कांस्टेबल जीडी के 4161 पद भरे जाने हैं।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 ऑनलाइन जारी किए जाएंगे, जबकि परीक्षा ऑफलाइन आयोजित की गई थी। बता दें, 14 मई को हुई दूसरी पाली की परीक्षा कैंसिल कर दी गई थी, जिसके चलते 2 जुलाई को फिर से परीक्षा का आयोजन किया गया था।

जैसे ही राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 आज जारी होगा यहां डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। इस भर्ती में महिला उम्मीदवार भी भाग ले सकते थे। इस भर्ती के लिए 2021 में आवेदन मंगाए गए थे, आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर, 2021 थी जबकि परीक्षा 13 से 16 जुलाई तक रोजाना आयोजित की गई।

यदि आप भी राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2022 का इंतजार कर रहे हैं, तो यहां बने रहे क्योंकि पिछले साल आई इस विज्ञप्ति के तहत 4438 पदों को भरा जाना है, परीक्षा का आयोजन इस साल मई में हो चुकी है जबकि आंसर की भी जारी हो चुकी है, अब बस रिजल्ट का इंतजार है जो कि कभी भी खत्म हो सकता है।

आखरी आधिकारिक अपडेट की बात करें तो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। जबकि 7 जुलाई, 2022 तक आपत्ति दर्ज करने का समय दिया गया था। सूत्रों के अनुसार, ऑब्जेक्शन पर विचार कार्य पूरा हो चुका है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक साइट पर लॉगिन विवरण के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे। विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, परिणाम आज शाम तक जारी होने की संभावना है। हालांकि समय के बारे में कोई जानकारी नहीं आई है।

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2022 जल्द ही जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के साथ ही लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों police.rajasthan.gov.in and recruitment2.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा।