राजस्थान के 18 IAS-IPS बिहार विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर लगाए

बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों में प्रस्तावित उपचुनावों को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को केंद्रीय पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर्स) की नियुक्ति की है। आयोग की ओर से कुल 425 अधिकारियों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जिनमें 287 आईएएस, 58 आईपीएस और 80 अन्य केंद्रीय सेवाओं के अधिकारी शामिल हैं। इस सूची में राजस्थान से 15 भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और 3 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों को चुनावी ड्यूटी पर लगाया गया है। इनमें हाल में एपीओ की गईं IAS अर्चना सिंह भी शामिल हैं।

ऑब्जर्वरों को सौंपे गए दायित्व
चुनाव आयोग ने सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनावी कानूनों, नियमों और आयोग की गाइडलाइंस का अध्ययन करें और उन्हें सख्ती से लागू करें। साथ ही, वे अपने क्षेत्र में मतदान केंद्रों का दौरा करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि मतदाताओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का पालन हो रहा है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना इनकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी।

IAS अधिकारी:

देबाशीष पृष्टी
मंजू राजपाल
अम्बरीश कुमार
आरूषी ए. मलिक
जोगाराम
रोहित गुप्ता
शुचि त्यागी
अर्चना सिंह
राजन विशाल
मनीषा अरोड़ा
एम.एल. चौहान
पुष्पा सत्यानी
रश्मि शर्मा
आशीष मोदी
बचनेश कुमार अग्रवाल

IPS अधिकारी:

राघवेन्द्र सुहासा
शरद कविराज
अजयपाल लांबा