राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) जयपुर ने राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश, तेज हवाओं और मेघगर्जन को लेकर अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है. वहीं, 5 और 6 अक्टूबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.