राजस्थान: बोरवेल से निकले ‘चांदी’ जैसे पत्थर, जानें अलवर में क्यों मची लूट की होड़

अलवर: राजस्थान में अलवर जिले के अल्कापुरी इलाके में अनोखी घटना सामने आई है। यहां आज जलदाय विभाग की ओर से यहां एक बोरवेल की खुदाई करवाई जा रही थी। इसी दौरान जमीन के भीतर से चांदी जैसी चमकदार धातु के टुकड़े बाहर आने लगे। यह नजारा देखकर यहां हर कोई हैरान हो गया। कुछ ही देर में यहां इस दौरान लोगों की भीड़ जुटने लगी।

चांदी जैसे चमकदार टुकड़े बाहर आने लगे
जानकारी मिली है यहां 800 फीट की गहराई तक खुदाई किए जाने के बाद इसमें चांदी जैसे चमकदार टुकड़े बाहर आने लगे हैं। जब ये टुकड़े बाहर आने लगे, इसके थोड़ी देर बाद मजदूरों ने उन्हें उठाना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे । देखते ही देखते कई लोग इन पत्थरों को अपने साथ ले जाने की लोगों में होड़ मच गई। यहां इस दौरान काम कर रहे मजदूरों के साथ साथ थोड़ी ही देर में आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग भी इन पत्थरों को ले जाते हुए दिखे। उल्लेखनीय है कि घटना की खबर इलाके में तेजी से फैल गई, जिससे आसपास चर्चा का माहौल बन हुआ है।

दोपहर 1:30 बजे की घटना
बताया जा रहा है कि घटना दोपहर करीब 1:30 बजे है। इस दौरान बोरिंग की मशीन से लगभग 800 फीट की गहराई तक खुदाई की जा चुकी थी। बोरिंग मशीन के तेज दबाव के साथ पानी और मिट्टी बाहर निकलने लगी। इसके साथ ही चांदी जैसे चमकदार टुकड़े बाहर आने लगे थे। इसमें तकरीबन 8 से 10 किलो तक वजन के पत्थर भी निकले हैं, जिन्हें लेकर लोग अपने घर चले गए हैं।

फिलहाल जानकारी नहीं, क्या हैं ये पत्थर
अभी तक सिर्फ यही जानकारी सामने आई है कि चमकीले धातुनुमा पत्थर बोरिंग से बाहर निकले हैं, जिनमें कुछ पत्थरों का वजन 8 से 10 किलो है। धूप में इनकी चमक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। जो लोग इन पत्थरों को ले गए हैं, उनका कहना है कि ये कोई कीमती धातु हो सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जमीन से निकले ये पत्थर वास्तव में चांदी हैं या किसी अन्य खनिज के टुकड़े। विशेषज्ञ जांच के बिना इसकी पुष्टि हो सकेगी।