कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा की तबीयत बिगड़ी, एडमिट: पेट में इंफेक्शन के बाद बीपी बढ़ा, निजी हॉस्पिटल में शिफ्ट

उदयपुर: राजस्थान के कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा को तबीयत बिगड़ने पर उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। मंत्री हेमंत मीणा को पेट में ज्यादा दर्द होने और बीपी बढ़ने के बाद रविवार देर शाम प्रतापगढ़ के जिला चिकित्सालय में एडमिट करवाया था।

जानकारी के अनुसार- पेट में इंफेक्शन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी। हालांकि अब ​उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। मीणा को एतिहातन आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टर्स ने उन्हें रेस्ट करने की सलाह दी है। उनकी हालत स्थिर है।

कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने प्रतापगढ़ में शनिवार और रविवार को लगातार दौरा किया। इसके बाद रविवार देर शाम को उन्हें पेट दर्द के बाद बीपी बढ़ने पर हॉस्पिटल में एडिमट किया था। जहां बीपी ज्यादा होने से उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट करवाया। प्रतापगढ़ में ज्यादा सुधार नहीं होने पर उन्हें उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में सोमवार को लाया गया। यहां भी उन्हें आईसीयू में ही रखा गया हैं, जहां डॉक्टर्स की टीम उन पर नजर रख रही हैं। मीणा के उदयपुर में एडमिट होने की जानकारी मिलने पर कई बीजेपी नेताओं ने उनसे मिलकर हालचाल पूछे।