जयपुर: राजस्थान में सार्वजनिक स्थलों को उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट और जयपुर के मॉर्डन स्कूल को धमकी मिलने के बाद ताजा मामला राजधानी जयपुर के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजस्वामी केशवानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी SKIT से आया है। जयपुर के जगतपुरा में स्थित SKIT कॉलेज में सुबह तब हड़कंप मच गया, जब यहां धमकी भरा ईमेल आया। धमकी भरे ईमेल मिलने से यहां हड़कंप मच गया। ईमेल कॉलेज के प्रिंसिपल को भेजा गया था, जिसमें परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।