नारनौल। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में राजस्थान निवासी महिला के साथ नशा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मंदिर और होटल ले जाकर दिया नशा
पीड़िता के अनुसार, नित्यानंद उसे दुकान दिखाने के बहाने बोलेरो में बैठाकर उदयपुरवाटी माता मंदिर ले गया, जहां दोनों ने बंदरों को खाना खिलाया। इसके बाद वह उसे नारनौल बाईपास के पास एक नए होटल पर ले गया। रास्ते में एक होटल में खाना खिलाते समय जब उसने पानी मांगा, तो आरोपी ने उसे पानी की बोतल दी। पानी पीने के बाद वह बेहोश हो गई।
बेहोशी की हालत में किया दुष्कर्म
महिला ने बताया कि अगली सुबह करीब साढ़े चार बजे जब उसे होश आया, तो वह बोलेरो गाड़ी में निर्वस्त्र पड़ी हुई थी। उसने आरोप लगाया कि नित्यानंद ने बेहोशी की हालत में उसके साथ पूरी रात दुष्कर्म किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मरवा देगा। इसके बाद आरोपी उसे पटीकरा के खेतों में छोड़कर फरार हो गया।
जीरो FIR दर्ज कर नारनौल पुलिस को भेजी
पीड़िता की शिकायत पर राजस्थान के थाना माढण, जिला कोटपुतली-बहरोड़ में मामला दर्ज किया गया। चूंकि घटना हरियाणा के नारनौल थाना क्षेत्र में हुई थी, इसलिए राजस्थान पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर केस को पुलिस थाना शहर नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ को आगे की जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।