पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत सहित कई नेता टीकाराम के घर पहुंचे: जताया शोक

बहरोड़। अलवर ग्रामीण विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। चलती देवी का अंतिम संस्कार शनिवार को उनके पैतृक गांव काठूवास में किया जाएगा।

टीकाराम जूली के आवास पर जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ता संवेदना प्रकट करने पहुंचे। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे ने फोन कर शोक जताया चलती देवी के निधन की सूचना मिलते ही देश और प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं ने टीकाराम जूली से फोन पर संपर्क कर गहरी संवेदना व्यक्त की। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फोन कर शोक जताया और परिवार को ढांढस बंधाया। वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी फोन पर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने भी फोन कर शोक व्यक्त किया।

गोविंद सिंह डोटासरा टीकाराम जूली के आवास पर पहुंचे और अपनी संवेदनाएं प्रकट की। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत समेत अन्य कांग्रेस नेता पहुंचे इस दुखद समाचार के बाद टीकाराम जूली के आवास पर जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मंत्री संजय शर्मा, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक संदीप यादव, धर्मेंद्र राठौड़, इमरान खान, संजय यादव, प्रकाश गंगावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि संवेदना प्रकट करने पहुंचे। कांग्रेस विधायक, कार्यकर्ता काठूवास पहुंचे विधायक मांगेलाल मीणा, शिखा बराला, जिलाध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, दीनबंधु शर्मा, शिवलाल गुर्जर, रोहिताश्व चौधरी, फतेहपुर विधायक हाकम अली, पूर्व डेयरी अध्यक्ष विश्राम गुर्जर और संगठन मंत्री ललित तूनवाल, वैभव गहलोत ने भी शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, विराट नगर पूर्व विधायक इंजराज गुर्जर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में ग्रामीण और समर्थक काठूवास पहुंच रहे हैं।