जयपुर। राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में आज कोहरे और शीतलहर का असर है।
राजस्थान के 10 से ज्यादा जिलों में आज घने कोहरे का असर रहा। धुंध से प्रभावित जिलों में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। बहरोड़-कोटपूतली जिले में धुंध के कारण हुए एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
बीकानेर में ट्रक और पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप ड्राइवर बुरी तरह फंस गया। जयपुर के चाकसू में भी धुंध के कारण 4 गाड़ियां टकरा गईं। घने कोहरे के बीच भिवाड़ी, बीकानेर सहित 10 जिलों में हवा की क्वालिटी बेहद खराब रही।
वहीं, मौसम केन्द्र जयपुर ने राज्य में 22 जनवरी से एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने और उससे बादल छाने, आंधी चलने, बिजली चमकने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। मावठ के कारण तापमान में भी बदलाव होगा। बहरोड़-कोटपूतली जिले के बानसूर में मंगलवार सुबह एक गाड़ी ने राहगीर को कुचल दिया। हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।
धुंध के कारण हादसे, शीतलहर ने ठिठुराया
राजस्थान में मकर संक्रांति के बाद कम हुई सर्दी, कोहरा फिर से लौटा है। बीते दो दिनों से प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में कोहरे का असर है। मंगलवार सुबह भी जयपुर, बीकानेर, भिवाड़ी, बहरोड़, टोंक, कोटा में कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही।
धुंध के कारण हुए हादसे में बानसूर (बहरोड़-कोटपूतली) में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोहरे के साथ शीतलहर भी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों बारिश के कारण सर्दी बढ़ेगी।