राजस्थान में बारिश का दौर जारी, 9 जिलों में गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में इस बार मानसून ने तय समय से पहले विदाई लेनी शुरू कर दी है. सामान्य से चार दिन पहले ही दक्षिण-पश्चिम मानसून राज्य के अधिकांश हिस्सों से लौट चुका है. उदयपुर और कोटा संभाग के जिलों में अब भी झमाझम बारिश का दौर जारी है.

जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने यहां कई जिलों के लिए मेघगर्जन और वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में अब मौसम पूरी तरह शुष्क हो गया है.