राजस्थान में अगले 36 घंटों में होगी बारिश, इन जिलों के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

जयपुर: उत्तर भारत में भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। राजस्थान में भी इसका खास असर देखने को मिल रहा है। लगातार बढ़ रही गर्मी के बाद हर किसी को बारिश का इंतजार हैं। इसी क्रम में बड़ी अपडेट ये है कि अगले 36 घंटों में राजस्थान में बारिश हो सकती हैं । जयपुर सहित प्रदेश के कई बड़े शहर जैसे उदयपुर जोधपुर में भी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है।

जानिए आज कैसे रहेगा मौसम का हाल
पूर्वी भारत के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र में बदल चुका है, जबकि मानसून ट्रफ लाइन इस समय अमृतसर, करनाल और रांची से होकर गुजर रही है। इस मौसमी तंत्र के प्रभाव से आगामी दो से तीन दिनों तक पूर्वी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां धीमी रहेंगी।

कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर को लेकर अपडेट
प्रदेश में हालांकि 19 जून को भी मौसम शुष्क और सामान्य रहने की संभावना है। इसके बाद सोमवार से मौसम में बदलाव की आहट देखी जा रही है। जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार 20-21 जुलाई से कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में पुनः तेजी आने की प्रबल संभावना है।

30-से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
मौसम विभाग के अनुसार, 21 और 22 जुलाई को जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, कोटा, बारां और करौली समेत कई जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं के साथ भारी बारिश का ‘येलो अलर्ट जारी किया गया है।