ऐसे डाउनलोड करें पुलिस कॉन्स्टेबल का रिजल्ट
राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट देखने व डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
अब ‘Rajasthan Police Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।