अब MS Dhoni के साथ गर्दा उड़ाएंगे संजू सैमसन, CSK ने येलो जर्सी के साथ किया वेलकम, मिलेंगे इतने करोड़

IPL 2026:आईपीएल 2026 में संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ही खेलेंगे. ये कंफर्म हो गया है. खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने’एक्स’पर एक पोस्ट शेयर करके ये जानकारी दी है. संजू के बदले चेन्नई की टीम ने अपने 2 स्टार खिलाड़ी रवींद्र जडेजा और सैम कुरेन राजस्थान रॉयल्स को दिए हैं. यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड है.

संजू सैमसन को कितने करोड़ मिलेंगे?
रवींद्र जडेजाने 12 साल तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला. चेन्नई ने पिछले सीजन जडेजा को 18 करोड़ दिए थे. लेकिन राजस्थान ने उन्हं प्लेयर ट्रेड के जरिए अपने साथ 14 करोड़ में जोड़ा है. इसलिए अगले सीजन उन्हं 4 करोड़ कम मिलेंगे. वहीं चेन्नई टीम में आए संजू सैमसन को 18 करोड़ रुपए सैलरी मिलेगी.

संजू सैमसन का आईपीएल करियर कैसा रहा?
संजू सैमसन ने 2013 के सीजन मेंआईपीएल डेब्यू किया था. वो अब तक 3 टीमों के लिए खेल चुके हैं. 2016 से 2017 तक वो दिल्ली कैपिटल्स में रहे. 2017 से 2025 तक राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले. अब चेन्नई सुपर किंग्स उनकी चौथी टीम बनी है. आईपीएल के 176 मैचों में उन्होंने 4704 रन बनाए हैं, जिनमें 3 शतक और 26 फिफ्टी शामिल हैं.