राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

बता दें कि राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा 13 और 14 सितंबर को राज्य भर के कई परीक्षा केंद्रों पर दो दिनों में आयोजित की गई थी। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2025 आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर देखा जा सकता है।

कैसे करें चेक
उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भऱना होगा।
इसके बाद उम्मीदवारों के सामने परिणाम खुल जाएगा।
अब कैंडिडेट्स परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें।
आखिरी में चाहें तो उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।