राजस्थान: जनवरी के अंत से फरवरी तक कई ट्रेनें रद्द, बुकिंग से पहले हो जाएं सावधान

जयपुर: अगर आप जनवरी के आखिरी दिनों से लेकर फरवरी के दूसरे पखवाड़े तक ट्रेन से सफर करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही आपकी यात्रा ही नहीं, बल्कि जरूरी काम भी बिगाड़ सकती है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें।

जनवरी के अंतिम सप्ताह से रेल यातायात प्रभावित
दरअसल, बीकानेर मंडल के भिवानी–रोहतक रेलखंड पर डोभभाली–लाहली–कलानौर कलां स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग का काम किया जा रहा है। इसी कारण जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी के मध्य तक रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित रहेगा। इस दौरान लंबी दूरी की 9 ट्रेनें रद्द, 9 ट्रेनें बदले मार्ग से, 1 ट्रेन आंशिक रूप से रद्द और 4 ट्रेनों के कुछ स्टेशनों पर ठहराव समाप्त किए गए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि यह कार्य रेल संचालन को भविष्य में और अधिक सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है, लेकिन अस्थायी तौर पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।

यह ट्रेनें इस अवधि में पूर्ण रूप से रद्द रहेगी
54016 भिवानी–रोहतक ट्रेन का संचालन 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) रद्द कर दिया गया है।
54013 रोहतक–भिवानी ट्रेन 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) कर दी गई हैं।
54018 भिवानी–रोहतक ट्रेन 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) कर दी गई है।
54015 रोहतक–भिवानी रेलसेवा 26.01.26 से 15.02.26 तक (21 ट्रिप) रहेगी।
54014 भिवानी–रोहतक रेलसू 27.01.26 से 16.02.26 तक (21 ट्रिप) रहेगी।
54011 रोहतक–हांसी ट्रेन का संचालन 14.02.26 से 16.02.26 तक (3 ट्रिप) रद्द कर दिया गया हैं।
54012 हांसी–रोहतक रेलसेवा 14.02.26 से 16.02.26 तक (3 ट्रिप) रहेगी।
54424 हिसार–नई दिल्ली: 14.02.26 (1 ट्रिप) रहेगी।
54423 नई दिल्ली–हिसार: 14.02.26 (1 ट्रिप) रहेगी।

यह ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी
54005 दिल्ली–भिवानी: 27.01.26 से 16.02.26 तक ट्रेन दिल्ली से रोहतक तक ही चलेगी, रोहतक–भिवानी खंड रद्द रहेगा।
निम्न अवधि के दौरान बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
14619 अगरतला–फिरोजपुर: 29.01, 05.02 व 12.02 को रोहतक–झाडली–बठिंडा होकर चलेगी।
14731 दिल्ली–बठिंडा: 28.01 से 13.02 तक डोभभाली–महम–हांसी होकर चलेगी।
13.02 से 16.02 तक रोहतक–जाखल–बठिंडा होकर चलेगी।
14732 बठिंडा–दिल्ली: 27.01 से 12.02 तक हांसी–महम–डोभभाली होकर चलेगी। वहीं यह ट्रेन 13.02 से 16.02 तक जाखल–रोहतक होकर चलेगी।
54424 हिसार–नई दिल्ली: 15 व 16.02 को परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
54423 नई दिल्ली–हिसार: 15.02 को बदले मार्ग से चलेगी।
14717 बीकानेर–हरिद्वार: 28.01 से 16.02 के बीच 9 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी।
14718 हरिद्वार–बीकानेर: 29.01 से 14.02 के बीच 8 ट्रिप बदले मार्ग से चलेगी।
यहां सनद रहे कि परिवर्तित मार्गों पर संबंधित ट्रेनों का ठहराव महम/जींद/जाखल/धुरी स्टेशनों पर रहेगा।