Rajasthan Budget 2026: कल यानी बुधवार सुबह 11 बजे राजस्थान का बजट पेश किया जाएगा. ऐसे में कहा जा रहा है कि इसका असर राज्य में सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ सकता है.
सोने और चांदी की कीमतों पर सबसे ज्यादा असर केंद्रीय बजट में होने वाले इंपोर्ट ड्यूटी के बदलावों से पड़ता है. वहीं, राजस्थान का बजट मुख्य रूप से राज्य स्तर के टैक्स जैसे VAT या ज्वेलरी सेक्टर के लिए विशेष योजनाओं पर केंद्रित होता है.
अगर राज्य बजट में आम जनता या सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत (जैसे वेतन वृद्धि या नई योजनाएं) की घोषणा होती है तो बाजार में लिक्विडिटी बढ़ती है, जिससे शादी के सीजन में गहनों की मांग बढ़ने के आसार हैं, जो कीमतों को मजबूती दे सकती है.