राजस्थान। यूपी के चर्चित IPS अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की आज यानी रविवार को शादी है। संभल SP केके बिश्नोई सुबह 10 बजे बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से जोधपुर निकलेंगे। वहां बरेली SP अंशिका वर्मा से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी की थीम कृष्णांशिका (The krishnAnshika) रखी गई है।
इससे पहले, शनिवार देर रात केके बिश्नोई की मेहंदी सेरेमनी बाड़मेर में और अंशिका की जोधपुर में हुई। केके बिश्नोई राजस्थानी गानों पर दोस्तों के साथ डांस करते नजर आए। उनके हाथों में मेहंदी लगी हुई थी।
27 मार्च को हुई हल्दी सेरमनी के दौरान बिश्नोई ने बुआ से शगुन में 5 रुपए मांगे। बुआ ने उन्हें 5 रुपए का नोट निकालकर दिया। इसके बाद बिश्नोई ने उन्हें 500 रुपए लौटाए।
हल्दी सेरेमनी में केके बिश्नोई ने पिता के साथ डांस किया
27 मार्च की रात दोनों IPS अफसरों की हल्दी सेरेमनी हुई। केके बिश्नोई का कार्यक्रम बाड़मेर में हुआ। वहीं, अंशिका को प्रयागराज में हल्दी लगाई गई।
केके बिश्नोई अपनी हल्दी सेरेमनी में अलग ही अंदाज में दिखे। सामने आए वीडियो में बिश्नोई शादी के फंक्शन को जमकर एंजॉय कर रहे हैं।
उनकी अपने पिता के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। बिश्नोई अपने पिता के साथ पूरी मस्ती में डांस करते दिख रहे हैं। पिता भी बेटे के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।
इस दौरान फिल्म कयामत से कमायत का फेमस सॉन्ग- ‘पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा काम करेगा…’ बज रहा है।