स्वेटर-कंबल के दिन आए, रात में बढ़ने लगा सर्दी का असर, दक्षिण राजस्थान में बारिश का अलर्ट

जयपुर। दीपावली के बाद सर्दी का असर अब बढ़ने लगा है। प्रदेश के सभी जिलों में रात्रि के तापमान में गिरावट आई है। जिससे ठंड ज्यादा महसूस होने लगी है। दीपावली की रात को प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में बढोतरी हुई थी जिसकी वजह से सर्दी का असर कम हो गया था। अब तापमान में गिरावट आने से फिर सर्दी का अहसास होने लगा है। हालांकि कई जिलों में बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दो दिन बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है जिसके चलते दो दिन बाद जयपुर सहित दक्षिण राजस्थान के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

बूंदाबांदी से डाउन हुआ तापमान, पिलानी और नागौर में सर्वाधिक गिरावट

जयपुर और उदयपुर सहित कुछ जिलों में बूंदाबांदी हुई जिसकी वजह से ठंड का असर बढा है। कई जिलों के तापमान में गिरावट भी आई है। एक ही रात में सबसे ज्यादा गिरावट पिलानी में हुई जहां 4.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान डाउन हुआ। नागौर शहर में भी एक ही रात में 3.8 डिग्री सेल्सियस तापमान डाउन हुआ। झुंझुनूं और गंगानगर में भी 3 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की गिरावट हुई। रात्रि के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट आई क्योंकि कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ कई जिलों में दिन से समय बादल छाए रहे।
अब बढ़ेगा सर्दी का असर

मौसम विभाग के मुताबिक अब सर्दी का असर तेजी से बढ़ने वाला है। इसकी दो वजह मानी जा रही है। पहली वजह तो यह है कि जो नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। उसका असर तीन से चार दिन तक रहने वाला है। दूसरा उत्तरी भारत की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं का असर भी बढ़ने वाला है। ऐसे में सर्दी का असर बढ़ने वाला है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान यहां पढें

सिरोही में 15.9 डिग्री सेल्सियस
सीकर में 16.0 डिग्री सेल्सियस
वनस्थली में 16.7 डिग्री सेल्सियस
पिलानी में 16.7 डिग्री सेल्सियस
फतेहपुर में 17.7 डिग्री सेल्सियस
नागौर में 17.9 डिग्री सेल्सियस
दौसा में 18.0 डिग्री सेल्सियस
भीलवाड़ा में 18.0 डिग्री सेल्सियस
चित्तौड़गढ़ में 18.2 डिग्री सेल्सियस
श्रीगंगानगर में 18.5 डिग्री सेल्सियस
अजमेर में 18.7 डिग्री सेल्सियस
चूरू में 18.8 डिग्री सेल्सियस
डबोक में 19.1 डिग्री सेल्सियस
झुंझुनूं में 19.2 डिग्री सेल्सियस
करौली में 19.3 डिग्री सेल्सियस
अंता बारां में 19.3 डिग्री सेल्सियस
जालौर में 19.5 डिग्री सेल्सियस
अलवर में 19.5 डिग्री सेल्सियस
जवाई डैम पाली में 19.8 डिग्री सेल्सियस
जैसलमेर में 20.0 डिग्री सेल्सियस
प्रतापगढ़ में 20.3 डिग्री सेल्सियस
संगरिया में 20.6 डिग्री सेल्सियस
लूणकरणसर में 20.6 डिग्री सेल्सियस
कोटा में 20.6 डिग्री सेल्सियस
जयपुर में 20.9 डिग्री सेल्सियस
फलोदी में 21.6 डिग्री सेल्सियस
बीकानेर में 21.8 डिग्री सेल्सियस
जोधपुर शहर में 22.0 डिग्री सेल्सियस
बाड़मेर में 23.0 डिग्री सेल्सियस