राजस्थान RAS 2024 का इंटरव्यू डेट घोषित, दूसरा चरण 15 दिसंबर से

RPSC RAS 2024 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा 2024 (RPSC RAS 2024) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है. आयोग ने मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए दूसरे चरण के इंटरव्यू की डेट घोषित कर दी है.

आयोग के अनुसार, RAS 2024 का इंटरव्यू 15 दिसंबर से 24 दिसंबर 2025 तक आयोजित किए जाएंगे. यह चरण उन सभी उम्मीदवारों के लिए निर्णायक है, जो राजस्थान सरकार में प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं.

RAS 2024 इंटरव्यू के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF)- उम्मीदवारों को ऑनलाइन भरे हुए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF) की दो कॉपी साथ लानी होगी. यह फॉर्म इंटरव्यू के लिए अनिवार्य है.

ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट और फोटोकॉपी- सभी ऑरिजिनल एजुकेशन सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स और उसकी फोटोकॉपी भी साथ रखें.
आईडी कार्ड- उम्मीदवारों को अपने साथ वैलिड ऑरिजिनल आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखना अनिवार्य है.
फोटो- उम्मीदवारों को अपना लेटेस्ट रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ ले जाना है.
कब जारी होगा इंटरव्यू लेटर?
RAS 2024 के इंटरव्यू के लिए इंटरव्यू लेटर ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे. यह इंटरव्यू से कुछ दिन पहले जारी होगा.