राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट

Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम पूरी तरह बदल गया है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर वज्रपात मेघगर्जन तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई. वहीं आज प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

राजस्थान में मौसम पूरी तरह बदल गया है. प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर वज्रपात मेघगर्जन तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग ने जयपुर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.