Rajasthan Weather Update: राजस्थान में आज यानी 18 मार्च को मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के असर से 18 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है.
मौसम विभाग के अनुसार, 18 मार्च को दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बनने की प्रबल संभावना है.
इसके असर से 18-20 मार्च को कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, आंधी-बारिश (40-50 Kmph) और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है.
18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश होने, बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
वहीं, 19-20 मार्च को विक्षोभ का सबसे ज्यादा असर रहने और जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है.
इसके बाद मौसम एक बार फिर पलटी मारेगा, जिससे 21 मार्च से राज्य में आगामी 2-3 दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है. प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है.
मौसम विभाग ने सलाह देते हुए कहा है कि खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों, कृषि मंडियों और धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज और जिंसो को ढककर रखें और सुरक्षित स्थान रखें ताकि नुकसान न हो.