डिनर के बाद टहलने का बहाना और करा दिया कांड; 3 महीने की दुल्हन ने कराई क्रूर हत्या

श्रीगंगानगर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है, जहां शादी के महज तीन महीने बाद एक युवती ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक आशीष कुमार (27) की हत्या उसकी पत्नी अंजली उर्फ अर्जु (23) ने प्रेमी संजय उर्फ संजू (25) के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से करवाई।

पुलिस के अनुसार, सादुलशहर निवासी अंजली पिछले 6–7 वर्षों से संजय के साथ रिलेशनशिप में थी। दोनों ने श्रीगंगानगर के एक ही कॉलेज से बीए की पढ़ाई की थी और इस दौरान नजदीकियां बढ़ीं। अंजली के परिजनों को भी इस अफेयर की जानकारी थी। इसके बावजूद 30 अक्टूबर 2025 को परिजनों ने अंजली की शादी रावला निवासी आशीष कुमार से कर दी। आशीष बीएससी पास था और हाल ही में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर के पद पर नियुक्त हुआ था।

शादी से अंजली खुश नहीं थी। वहीं, संजय भी इस रिश्ते से परेशान था, क्योंकि शादी के बाद दोनों का मिलना-जुलना बंद हो गया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अंजली श्रीगंगानगर में रहकर एमए की पढ़ाई करना चाहती थी, ताकि वह प्रेमी के साथ रह सके। उसने इस बात को लेकर कई बार पति आशीष से मिन्नतें कीं, लेकिन आशीष ने साफ इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर अंजली आशीष से नाराज रहने लगी और लगातार प्रेमी संजय से फोन पर बातचीत करती रही।

हत्या से करीब 16 दिन पहले अंजली मायके गई थी। इसी दौरान उसने संजय के साथ मिलकर आशीष की हत्या की साजिश रची। प्लान के तहत तय किया गया कि आशीष को किसी सुनसान जगह पर ले जाकर रास्ते से हटा दिया जाएगा और घटना को लूट या हादसे का रूप दिया जाएगा।

एसपी अमृता दुहन के अनुसार, 30 जनवरी की रात अंजली रोज की तरह खाना खाने के बाद घूमने के बहाने आशीष को घर से बाहर लेकर गई। पहले से तय योजना के तहत उसने संजय को फोन कर लोकेशन बता दी। संजय अपने दो साथियों—रोहित उर्फ रॉकी (20) निवासी सादुलशहर और बादल उर्फ सिद्धार्थ (20) निवासी जगदंबा कॉलोनी—के साथ मौके पर पहुंचा। तीनों आरोपी आशीष के घर से करीब 200 मीटर दूर गांव की ओर जाने वाली सड़क पर झाड़ियों में छुप गए।

जैसे ही अंजली आशीष को लेकर वहां पहुंची, उसके इशारे पर आरोपियों ने डंडों से आशीष के सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के बावजूद जब आशीष की सांसें चलती रहीं, तो मफलर से उसका गला घोंट दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है।

हत्या के बाद अंजली ने आशीष का मोबाइल फोन और अपने कानों के झुमके आरोपियों को दे दिए, ताकि वारदात को लूट का रूप दिया जा सके। इसके बाद आरोपियों को मौके से भगा दिया गया। पुलिस को घटनास्थल पर अंजली भी बेहोशी की हालत में मिली थी। दोनों को रावला सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने आशीष को मृत घोषित कर दिया।

मामले में अनूपगढ़ सीओ प्रशांत कौशिक ने बताया कि पुलिस ने पत्नी अंजली, प्रेमी संजय और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवकों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अंजली को 2 दिन की रिमांड पर रखा गया है। पूछताछ जारी है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनका जल्द खुलासा किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित थी और इसमें पत्नी की सक्रिय भूमिका सामने आई है। मामले ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस नृशंस वारदात से स्तब्ध हैं।