राजस्थान में 31 अगस्त तक अति भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की बारिश अबकी बार खूब मेहरबान हो रही है. प्रदेश के कई जिलों में लगातार भारी बारिश देखने को मिल रही है. ऐसे में मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में फिर से भारी से अति भारी बारिश की लेकर चेतावनी दी है.

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले तीन दिन प्रदेश के दक्षिण पूर्वी जिलों में फिर अतिभारी बारिश आ सकती है. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 31 अगस्त कर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश जारी रह सकती है.

वहीं, राज्य में सितंबर में मानसून विदाई से पहले कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में स्थानीय मौसम तंत्र और पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिव होगा, जिससे कई इलाकों में बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में इस समय मौसम थोड़ा बदला हुआ नजर आ रहा है, जिसमें कुछ जिलों में भारी बारिश हुई है जबकि अन्य में शुष्क मौसम है.
जयपुर में वर्तमान में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है, जिसमें बादलों की आवाजाही और बारिश की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग का कहना है कि 29 अगस्त को जयपुर में तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है.

वहीं, 30 अगस्त को जयपुर में तापमान 29-31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दौरान बारिश की संभावना 60% है और 31 अगस्त जयपुर में तापमान 28-30 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश की संभावना 90% जताई गई है.

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनू, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़ शामिल हैं. इन जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.