राजस्थान के इन 13 जिलों में शीतलहर के लिए येलो अलर्ट जारी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में ठंड का सितम जारी है. उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं ने प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में दिन-रात के तापमान में गिरावट आ रही है. शेखावाटी और नागौर, जालोर, सीकर, सिरोही जैसे जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है.

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत से चल रही उत्तर भारत से चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का असर जारी है. इसके चलते प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है.

इसके चलते आज यानी 18 नवंबर को प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान के 13 से अधिक इलाकों में शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है.